युवक ने खेत में पेड़ पर लटक कर जान दे दी।पत्नी से अनबन रहने का मामला बताए गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

युवक ने खेत में पेड़ पर लटक कर जान दे दी।पत्नी से अनबन रहने का मामला बताए गया।

Monday, September 22, 2025 | September 22, 2025 Last Updated 2025-09-22T14:20:45Z
    Share
युवक ने खेत में पेड़ पर लटक कर जान दे दी।
पत्नी से अनबन रहने का मामला बताए गया।

सहसवान मुजरिया क्षेत्र में पत्नी से अनबन होने पर एक युवक ने अपने खेत पर जाकर पेड़ से लटक कर जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
     थाना क्षेत्र के गांव नगला सालार निवासी होतीलाल का 25 वर्षीय पुत्र ने अपने खेत में पेड़ से लटक कर जान दे दी।


      मृतक आशीष के पिता ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी से कुछ अनबन रहती थी,सोमवार को अचानक हल्की सी कहासुनी होने पर वह घर से चला गया।दोपहर में ग्रामीणों ने बताया कि खेत में पेड़ पर कोई व्यक्ति लटका हुआ है।
    परिजनों ने जैसे ही जाकर देखा तो मृतक आशीष की लाश देखकर होश उड़ गए।परिवार में मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया।

    सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जानकारी में जुट गई।मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close