27 सितम्बर को राम विवाह (बारात) शोभायात्रा, मजिस्ट्रेट नामित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

27 सितम्बर को राम विवाह (बारात) शोभायात्रा, मजिस्ट्रेट नामित

Thursday, September 25, 2025 | September 25, 2025 Last Updated 2025-09-25T11:41:14Z
    Share
27 सितम्बर को राम विवाह (बारात) शोभायात्रा, मजिस्ट्रेट नामित
बदायूँ : 25 सितम्बर। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने आदेश जारी करते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर क्षेत्र बदायूँ में रामलीला महोत्सव के दौरान श्री राम विवाह (बारात) शोभायात्रा का आयोजन 27 सितम्बर 2025 को होना प्रस्तावित है। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में व्यक्ति भाग लेते है तथा नगर के व्यस्ततम मार्गों से यह शोभायात्रा झाकियों आदि के साथ गुजरती है।

 नगर बदायूँ में यह शोभायात्रा बिरुआबाडी मन्दिर (भोलाधाम) प्रारम्भ होकर पथिक चौक, शास्त्री चौक, बड़ा बाजार, गोपी चौक, स्टेट बैंक, लावेला चौराहा होते हुए रामलीला मैदान के पश्चिमी द्वारा पर समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में कानून एवं शानित व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु आयोजन के प्रारम्भ से समापन तक 03 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, 


जिनमें उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील सदर मोहित कुमार को शोभा यात्रा के आगे, उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक तहसील सदर राजेश कुमार सिंह को शोभा यात्रा के मध्य व तहसीलदार सदर दीपक कुमार को शोभायात्रा के पीछे रहकर सकुशल शोभा यात्रा सम्पन्न कराने का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।
उन्होंने बताया कि 

इन मजिस्ट्रेट्स के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा नामित समवना स्तर के पुलिस अधिकारी भी रहेंगे। यह अधिकारीगण शोभायात्रा के प्रारम्भ होने से लेकर समाप्ति तक कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूर्ण उत्तरदायी होगे। इन मजिस्ट्रेट्स को यह भी निर्देशित किया गया है कि वह नगर के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति के अनुसार क्षेत्रों का पूर्व भ्रमण भी कर लें 


तथा शोभायात्रा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर गहन दृष्टि रखते हुए कार्यक्रम को शान्ति एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि शोभायात्रा में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के मादक दृव्यों/पदार्थों का सेवन करके किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न कर सकें।

उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट, बदायूँ एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट्स को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मंचन एवं शोभा यात्राओं से सम्बन्धित स्थलों पर अपने स्तर से खण्ड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारियों को कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु नामित करते हुए स्वयं भी सतर्क दृष्टि रखेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद के

 विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न तिथियों पर निकलने वाली शोभायात्रा में सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट व क्षेत्रधिकारी पुलिस अपने स्तर से अधिकारी व कर्मचारी की तैनाती कर उसकी सूचना से उनके कार्यालय को भी अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने आदेश दिए हैं कि तैनात मजिस्ट्रेट सम्बन्धित थानों से इन शोभायात्रा के मार्गों की जानकारी एवं उनकी संवेदनशीलता का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ अध्यन कर लें, जिससे कोई नई परम्परा न पड़े।

 नगर मजिस्ट्रेट बदायूँ शोभायात्रा के आयोजन के दौरान सतर्क दृष्टि रखते हुये शोभायात्रा एवं नगर क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करेगें तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्र०) बदायूँ से निरन्तर सम्पर्क रखते हुये शोभायात्रा की समाप्ति पर कुशलता रिपोर्ट अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) बदायूँ को उपलब्ध करायेगें।
-----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close