नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बदायूं
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 4 साल की बच्ची से दूसरे समुदाय के युवक के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के लूलूहान हालत में मिलने के बाद परिवार के लोग बृहस्पतिवार की दोपहर चौकी आशफपुर पहुंचे अपनी शिकायत दर्ज करने की मांग की। चौकी पर मौजूद चौकी प्रभारी ने पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर फाड़ कर फेंक दी और उनको गाली देकर चौकी से भगा दिया।
पीड़ित की सुनवाई न होने पर वह मायूस होकर अपने घर वापस लौट गया। इस बात की जानकारी जब बजरंग दल समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों को प्राप्त हुई तो संगठन के सभी लोग पीड़ित परिवार को लेकर आज सुबह 11:00 बजे फैजगंज बेहटा थाने पहुंच गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही न करने वाले चौकी बराबरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया।
काफी देर तक थाना पुलिस उनको समझने की कोशिश में लगी रही लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और थाना प्रभारी की कोई भी बात मानने को तैयार नहीं थी। उक्त जानकारी की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकार बिसौली सुनील कुमार सिंह तुरंत
थाना फैजगंज बेहटा पहुंचे और उन्होंने पीड़ित पक्ष की बात सुनने के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया एवं चौकी प्रभारी पर भी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी व पीड़ित पक्ष के लोग शांत हुए।
पीड़ित पक्ष के अनुसार सफेद गंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक दूसरे समुदाय की युवक ने काफी दिलाने का लालच देकर बृहस्पतिवार की शाम को उसकी 4 साल की बच्ची को सुनसान जगह में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो बच्ची के प्रेजेंट उसको तलाशने के लिए गए इस दौरान उन्होंने बच्ची को दरिंदे के साथ देखा बच्ची खून से लथपथ पड़ी हुई थी। परिवार के लोगों ने उसको पकड़ने की कोशिश की तो वह उन लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। उक्त घटना की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। पीड़ित पक्ष की जब चौकी पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो मामला हिंदू संगठनों तक पहुंचा।
क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर शीघ्र ही जेल भेजा जाएगा ।चौकी प्रभारी पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।