राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया

Monday, September 8, 2025 | September 08, 2025 Last Updated 2025-09-08T15:44:03Z
    Share
दिनांक 8-9-2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया
 गया। इसमें बदायूं जनपद की तीन कंपनियों पंचम ऑटोमोबाइल्स,आदर्श मोटर्स और विद्युत विभाग के प्रतिनिधि के द्वारा बच्चों को कंपनी के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उक्त मेले में आईटीआई उत्तीर्ण 37 प्रशिक्षार्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें से 35 प्रशिक्षार्थियों का अप्रेंटिस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराया गया। इस मेले में कंपनियों के द्वारा साक्षात्कार के उपरांत अभ्यर्थियों का चयन किया , जिसमें से मौके पर तीन प्रशिक्षार्थियों के व्यवसाय मैकेनिक डीजल,आर ए सी और इलेक्ट्रीशियन में बॉन्ड जनरेट किए गए। अप्रेंटिस मेले में चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 7000 रुपए स्टाइपेंड देय होगा।

 जिसमें प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस चयन में अप्रेंटिसशिप एडवाइजर श्री अजीत कुमार वर्मा, अनुदेशक, श्री सचिन कुमार सिंह,अनुदेशक ,श्री प्रवीण कुमार, अनुदेशक ,श्री विकास रोहेला,अनुदेशक का विशेष सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close