बेरोजगार युवा उठाएं खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का लाभ, सरकारी देगी अनुदान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बेरोजगार युवा उठाएं खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का लाभ, सरकारी देगी अनुदान

Tuesday, September 30, 2025 | September 30, 2025 Last Updated 2025-09-30T14:37:22Z
    Share
बेरोजगार युवा उठाएं खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का लाभ, सरकारी देगी अनुदान

बदायूँ : 30 सितम्बर। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी नवीन चन्द्र आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन 03 व 04 अक्टूबर 2025 को ग्राम व न्याय पंचायत

 अहिरवारा विकास खण्ड उझानी में शरू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर मे सूक्ष्म उद्योग जैसे-पापड, अचार, कचरी, मसाला, आटा चक्की, पास्ता आदि उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया जायेगा।

 इसमे बेरोजगार युवक-युवतियो को खाद्य प्रंसस्करण इकाई घरेलु स्तर से लगाकर अपना स्वंय का रोजगार कर सकते हैं, जिसमे सरकार की तरफ से योजना लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 01 लाख रुपए मशीन व उपकरण मद मे अनुदान प्रदान किया जायेगा।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close