पूर्वी पुलिस के द्वारा एक अधिवक्ता को तमंचे सहित किया गया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्वी पुलिस के द्वारा एक अधिवक्ता को तमंचे सहित किया गया गिरफ्तार

Wednesday, September 3, 2025 | September 03, 2025 Last Updated 2025-09-03T10:35:43Z
    Share
पूर्वी पुलिस के द्वारा एक अधिवक्ता को तमंचे सहित किया गया गिरफ्तार
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 

फतेहगंज पूर्वी /ग्राम पंचायत बीलपुर निवासी राकेश के ऊपर मुकदमा दर्ज होने के बाद राकेश ने पीड़ित पक्ष को फोन पर धमकियां दी और तीन दिन पहले पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट भी की एवं पीड़ित पक्ष की लड़की के साथ छेड़खानी भी की

 थी पीड़ित पक्ष में इसी बात को लेकर राकेश के खिलाफ नाम दर्ज मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के उपरांत राकेश के द्वारा पीड़ित पक्ष को गांव से भागने की धमकी एवं लड़की का अपहरण करने की धमकी भी दी गई जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिया तो पुलिस के द्वारा पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए

 उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई थी। फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा आरोपी राकेश को तलाश करने के लिए कई जगह दविश दी गई इसी क्रम में फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा सोमवार/ मंगलवार की रात्रि आरोपी राकेश को एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

 मंगलवार को पुलिस के द्वारा आरोपी राकेश को फरीदपुर सिविल कोर्ट में पेश करने के लिए हथकड़ी लगाकर ले जाया गया राकेश के साथी अधिवक्ताओं ने जब उसे हथकड़ी में देखा तो वह भड़क गए। 

इसके बाद सिविल कोर्ट संगठन के पूर्व अध्यक्ष संजीव मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कोर्ट के गेट पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए काफी देर हंगामा किया। कोर्ट के बाहर भीड़ जमा होने पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा फरीदपुर पुलिस से सहयोग मांगा ।

इसके उपरांत मौके पर पहुंचे थाना फरीदपुर कस्बा इंचार्ज ने वकीलों को समझा बूझाकर शांत किया फिर आरोपी राकेश की हथकड़ी खोली गई और कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के बाद आरोपी राकेश को जेल भेज दिया गया।

 इंस्पेक्टर फतेहगंज पूर्वी संतोष कुमार ने बताया कि राकेश अधिवक्ता की आड़ में कई अपराध कर चुका है और गांव व नगर में गुंडा गर्दी करता है ।उसके खिलाफ लगभग 14 मुकदमे दर्ज हैं। कई मुकदमे तो संगीन धाराओं में दर्ज हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close