मिलक रामपुर।बुधवार ,16.09. 2025 को स्कूली शिक्षा महानिदेशक ,समग्र शिक्षा ,उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के शासनादेश संख्या - पत्रांक : 4287 बुधवार 15 सितम्बर 2025
के अनुपालन में मासिक शिक्षक संकुल की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी मिलक, श्रीमती वविता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहा ( मिलक-रामपुर) में आनन्दमयी वातावरण में सम्पन्न हुई।
बैठक का शुभारम्भ प्रेरणा गीत हमलोग हैं ऐसे दीवाने,दुनिया को बदलकर आएंगे । मंजिल को पाने आएं हैं,मंजिल को पाकर मानेंगे ।
ये प्रेरणागीत नोडल संकुल होमेन्द्र देव द्वारा प्रस्तुत किया गया।
*निपुण लक्ष्य और उद्देश्य की सम्प्राप्ति ,, एक पेड़ मां के नाम, इंस्पायर मानक योजना आदि पर श्री पृथ्वी सिंह ए0आर0पी0द्वारा
प्रकाश डाला गया ।
* श्री कमल कांत आर्य ,इंचार्ज अध्यापक द्वारा प्रभावी शिक्षण में समय सारणी के उपयोग पर सम्बाद किया गया।
* श्रीमती सोनिका त्यागी द्वारा प्रभावी भाषा। शिक्षण में चित्रात्मक / शाब्दिक पर्यायवाची शव्दों को कैसे सीखें, स्वयं निर्मित टी0 एल0 एम0 के साथ डेमोंस्ट्रेशन दिया गया।
* श्री अभिनव सक्सेना द्वारा प्रभावी भाषा शिक्षण में तुकांत शव्दों की भूमिका पर स्वयं निर्मित टी0 एल0 एम0 के साथ बैठक में उपस्थित शिक्षकों से सम्बाद कर डेमोंस्ट्रेशन दिया।
* श्रीमती रितु शर्मा द्वारा विज्ञान के प्रभावी शिक्षण के अंतर्गत पौधे सूर्य के प्रकाश में भोजन कैसे बनाते है,प्रकाश संश्लेषण की प्रकिया पर स्वयं निर्मित टी0 एल0 एम0 के साथ डेमोस्ट्रेशन दिया।
* श्री अभय सिंह द्वारा यू- डायस से सम्बंधित गतिविधियों / बिंदुओं पर चर्चा कर भरने के तरीकों को सहज किया गया।
* श्रीमती शमा परवीन ,प्रथम फाउंडेशन की एजुकेटर द्वारा बताया गया कि कक्षा 4 और 5 के के लिए रिमिडियल शिक्षण की क्यों आवश्यक है, क्या,क्यों कैसे?
* प्रारम्भिक और एंडलाइन आंकलन
* कर शिक्षण प्रक्रिया वच्चो के अधिगम अनुरूप किया जाना हितकर है।
* श्री प्रदीप शर्मा द्वारा टी0 एल0 एम0 / गतिविधियों की शिक्षण में उपयोगिता पर सम्बाद कर किया गया।
* श्री होमेन्द्र देव ,नोडल संकुल द्वारा,शिक्षण संग्रह, आधारशिला, घ्यानाकर्षण मॉड्यूल्स , शिक्षण में मेरी ताकत और मेरी कमजोरी
* शिक्षण में आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका ,कार्य पुस्तिका, प्रिंट रिच सामग्री, निपुण तालिका, साप्ताहिक और बार्षिक ट्रैकर ,पुस्तकालय का शिक्षण में उपयोग, आई 0सी 0टी0 का उपयोग , कक्षा कक्ष की बोलती दीवारें, विद्या ज्ञान परीक्षा, नवोदय परीक्षा , समूह में शिक्षण/ संबाद इकों क्लब , गणित क्लब, विज्ञान क्लब , रीडिंग क्लब, डिजिटल इनिशिएटिव क्लब आदि पर सम्बाद कर सहज किया
* आज की बैठक के वातावरण को आनंदमयी और प्रभावी बनाये रखने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय जी मिलक के द्वारा सभी उपस्थित शिक्षकों के लिए आशीर्वाद के रूप मे शिक्षकों को सम्मान के साथ बताया कि मैं सभी शिक्षकों के सहयोग के लिए हमेशा आपके साथ हूँ, आपके साथ मेरा इस संकुल बैठक में संबाद से अहसास हुआ है कि आप सभी का कार्य उत्कृष्ट और बेहतर ही होगा । मैं आपसे विश्वास के साथ कह रही हूं कि आपकी न्याय पंचायत प्रथम राउंड में निपुण हो जाएगी। आपको जो भी मेरे द्वारा , विभाग द्वारा ,शासन द्वारा जो भी समय समय पर टास्क दिए जाएं,उनको आप समय से पूर्ण को स्वयं गौरवान्वित महसूस करें*
* आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में न्याय पंचायत लोहा के सभी विद्यालयों शिक्षक उपस्थित रहे ।
* न्याय पंचायत के शिक्षक संकुल श्री महावीर प्रसाद, चंद्रशेखर आजाद तथा राजीव कुमार आदि ने सहयोगी गतिविधियों में पूर्ण निष्ठा के साथ योगदान देकर बैठक को सफल बनाया।