भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस,काटा केक*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस,काटा केक*

Wednesday, September 17, 2025 | September 17, 2025 Last Updated 2025-09-18T01:26:56Z
    Share
*भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस,काटा केक
फतेहगंज पूर्वी - नगर की भाजपा इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म तिथि पर अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए देर शाम व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर केक काट कर जन्मतिथि मनाई।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बुधवार सुबह नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं का इलाज करवाया। उसके बाद स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाते हुए क्षेत्र के मंदिरों की साफ सफाई की गई।

बहीं नगर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ के द्वारा रक्तदान शिविर में मनदीप मिश्रा,विशाल गुप्ता आदि ने रक्तदान किया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन कार्यक्रम में नगर पंचायत चैयरमेन संजय पाठक ने केक काटा।जिसमें पंकज अग्रवाल,

प्रमोद राठौर,महेश राठौर,मयंक त्रिवेदी,डॉक्टर यशपाल सिंह, पवन राज मिश्रा,सभासद संजीव गुप्ता,अमित अग्रवाल, आकाश अग्रवाल,प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close