सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री का जन्म दिवस

Wednesday, September 17, 2025 | September 17, 2025 Last Updated 2025-09-18T01:33:24Z
    Share
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री का जन्म दिवस
फोटो विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती मनाते विद्यालय समिति और विद्यार्थी

मिलक(रामपुर‌
बुधवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती एवं भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय दामोदरदास नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में यज्ञ किया गया। पुरोहित छोटेलाल आर्य ने विधि विधान से यज्ञ किया। भगवान विश्वकर्मा जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा देश के वर्तमान

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और उनकी दीर्घ आयु के लिए भगवान से प्रार्थना की कि वे देश के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री बने रहें। विद्यालय के छात्र दिशांक गंगवार ने बताया कि वर्तमान में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंचर 1950 को हुआ था। भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।

 वे स्वतंत्र भारत के 15 वें प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत डिजिटल इंडिया एवं भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कराया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति के प्रबंधक सुरेश चंद्र गंगवार ने जन्मदिन की सुभकामनाएं देते हुए कहा प्रधानमंत्री देश का कुशल संचालन कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री दुनिया के प्रसिद्ध नेताओं में में एक है जो सबका साथ सबका विकास भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से वर्ष 2047 में भारत एक विकसित देश बनेगा। विद्यालय प्रवन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ राजकुमार माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा आज हम एक युग पुरुष का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं

।इस अवसर पर प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ राजकुमार माहेश्वरी, प्रबंधक सुरेश चंद्र गंगवार,हरिओम अग्रवाल,बाबू राम गंगवार,प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह, मनोज पांडे,राम बहादुर गंगवार, आशीष गंगवार, रामपाल पटेल, संजीव गगवार, एवं समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close