भाजपा शासन में अगर घटना घटित होगी तो अपराधी को दंड जरूर मिलेगा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा शासन में अगर घटना घटित होगी तो अपराधी को दंड जरूर मिलेगा

Thursday, September 18, 2025 | September 18, 2025 Last Updated 2025-09-18T15:56:41Z
    Share
भाजपा शासन में अगर घटना घटित होगी तो अपराधी को दंड जरूर मिलेगा

 मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 

जनपद बरेली उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज कानून का राज है घटनाएं होती रहती हैं लेकिन कानून अपना निष्पक्ष कार्य करता है यह सपा का शासन नहीं है कि मथुरा बरेली मुरादाबाद रामपुर में हत्याएं हो जाती थी और आजम खान के फोन पर दरोगा तुरंत घटना स्थल से वैरंग वापस लौट जाता था भाजपा शासन में यदि घटना घटित होगी तो अपराधी को दंड और पीड़ित को न्याय जरूर मिलेगा।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अभिनेत्री दिशा पाटनी के आवास पर फायरिंग और पुलिस के द्वारा दो सूत्रों के गाजियाबाद में एनकाउंटर के सवाल पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सख्त शासन का परिचय देकर समाजवादी पार्टी को आडे हाथों लिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के गद्यावर नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान का नाम लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में कोई घटना घटित होती थी तो आजम खान के फोन पर दरोगा करना है इस तरह से ही बेरिंग वापस लौट जाता था लेकिन योगी सरकार में ऐसा संभव नहीं है 

लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मंत्री के द्वारा कहा गया कि बरेली में बताने की जरूरत नहीं है कि पहले या किसका राज रहता था और आज किसका राज है आज कोई भी जो कानून हाथ में लेकर कहे कि खाना खाली करो मैं चलाऊंगा थाना छाप के शासन में चाय जिला पंचायत दो या ब्लॉक प्रमुख या ग्राम प्रधान के चुनाव अथवा विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्र के चुनाव हो पुलिस के द्वारा जबरदस्त गुंडागर्दी हुआ करती थी ।आज भाजपा शासन में कानून का राज है

 सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम किया जा रहा है। स्वतंत्र देव सिंह के द्वारा दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार में 8 लाख नियुक्तियां की गई हैं कोई भी यह नहीं कह सकता कि किसी से ₹1 की रिश्वत भी ली गई हो या जाटवाड़ के नाम पर किसी परिवार के व्यक्ति को 

नौकरी दी गई हो उन्होंने राहुल गांधी के वोट कर के आप की बात पर कहा कि यह सब कांग्रेस के जमाने में हुआ करता था आज निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था की गई है जिससे राहुल गांधी एवं उनकी पार्टी कांग्रेस को पसीना छूट रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close