बाबा बनखंडी नाथ में चल रही रामलीला में आज दिखाया गया भगवान राम के जन्म का प्रसंग
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
जनपद बरेली बाबा बनखंडी नाथ रामलीला समिति के द्वारा चल रही रामलीला में आज अयोध्या में भगवान राम के जन्म का उत्सव हुआ। राजा दशरथ के चार पुत्रों का जन्म होने के उपरांत राजा दशरथ के द्वारा अपने चारों बेटों को लेकर अयोध्या में यज्ञ करवाया गया।
बाबा बजरंगी नाथ रामलीला समिति के द्वारा करवाई जा रही रामलीला में बहुत ही सुंदर और प्रेम भाव से लीला को दिखाया जा रहा है। रामलीला दिखाने वाले कलाकारों ने भगवान राम के जन्म को बहुत ही प्रेम भाव से दिखाया।
इस दौरान राजा दशरथ के द्वारा पूरे अयोध्या में मिठाई का वितरण भी किया गया और पूरे अयोध्या में एक खुशी की लहर दौड़ गई अयोध्या को पूरी तरीके से सजाया गया।
बाबा बनखंडी नाथ सेवा समिति के द्वारा चल रही रामलीला को सफल बनाने में मुख्य रूप से महिला संयोजक गिरधारी लाल साहू,मेला अध्यक्ष संजीव शर्मा दादा जी, मेला संरक्षण धर्मेंद्र राठौर रिंकू ,सचिन राठौर,
पंडित सुनील दत्त शर्मा ,लक्ष्मी नारायण, राठौर, योगेंद्र प्रजापति ,विशाल सिंह ,वैभव भारद्वाज ,राहुल राठौर ,पार्वती, अनिल शर्मा, भीमसेन, गब्बर ,संजू राठौड़, प्रदीप शास्त्री उपस्थित रहे।