संभल। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में जिलाधिकारी डॉ0 राजेंद्र पैंसिया व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों गणेश चतुर्दशी व बारावफात को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में बेहतर समन्वय के साथ सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की
गई। जिसमें प्रमुख धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्ता की गई तथा आगामी त्यौहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न किए जाने, त्यौहार पर किसी नई परंपरा के नहीं डाले जाने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने के बारे में अवगत कराया गया तथा पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा , अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चन्दौसी अनुज कुमार चौधरी,
क्षेत्राधिकारी असमोली श्री कुलदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी बहजोई आलोक सिद्धू, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर दीपक कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात मनोज कुमार सिंह तथा प्रशासन व पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहेI