बिनावर क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिनावर क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Thursday, October 30, 2025 | October 30, 2025 Last Updated 2025-10-30T15:20:22Z
    Share
*प्रेस नोट: 30 अक्टूबर, 2025*

थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
*अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये 02 अदद पाजेब सफेद धातु, 03 अदद टुकड़े पाजेव सफेद धातु व 53,750/- रूपये नगद तथा 01 अदद तमन्चा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के कुशल

 पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिनावर के नेतृत्व में, थाना बिनावर पुलिस द्वारा ग्राम बगुलीनगर में दिनाँक 19/20.10.2025 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर जेवरात व नगद रूपये चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में थाना बिनावर बदायूँ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 192/25 धारा 331(4)/305(a) BNS बनाम अज्ञात का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये एक नफर अभियुक्त फजर अली पुत्र सरफराज निवासी ग्राम गभयाई थाना अलापुर जनपद बदायूं को बेडा मन्दिर से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाली सडक पर मय चोरी किये गये

 जेवरात दो अदद पाजेब सफेद धातु, तीन अदद टुकड़े पाजेव सफेद धातु व 53,750/- रूपये नगद तथा 01 अदद तमन्चा देशी 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी तथा बरामद अवैध शस्त्र व कारतूस के सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0स0 201/2025 धारा 3/25(1-B)(a) A act पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 19/20/10/2025 की रात्रि में वादी मोद प्रकाश पाल पुत्र श्री चन्तामणि ग्राम वगुलीनगर थाना बिनावर बदायूँ अपने परिवार के साथ अपने घऱ पर सो रहा था। रात्रि के समय वादी के घर में घुसकर अज्ञात चोर द्वारा घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर लिये थे ।जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 192/25 धारा 331(4)/305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। 

*गिरफ्तारी का स्थान व समय* 
बेडा मन्दिर से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाली सडक से दिनाँक 30.10.2025

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता – 
फजर अली पुत्र सरफराज निवासी ग्राम गभयाई थाना अलापुर जनपद बदायूं 

*बरामदगी का विवरण --* 
चोरी किये गये जेवरात दो अदद पाजेब सफेद धातु, तीन अदद टुकड़े पाजेब सफेद धातु व 53750 रूपये नगद तथा 01 अदद तमन्चा देशी 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 
*आपराधिक इतिहास----* (अभियुक्त फजर अली पुत्र सरफराज उपरोक्त)
1.मु0अ0सं0 278/24 धारा 380/411 भादवि थाना अलापुर बदायूँ
2.मु0अ0सं0 281/24 धारा 3 आयुध अधि0 थाना अलापुर बदायूँ
3.मु0अ0सं0 538/24 धारा 305,317(2),331(4)बीएनएस थाना अलापुर बदायूँ
4.मु0अ0सं0 21/25 धारा 305,317(2),331(4)बीएनएस थाना अलापुर बदायूँ
5.मु0अ0सं0 22/25 धारा 3 आयुध अधि0 थाना अलापुर बदायूँ
6.मु0अ0सं0 217/25 धारा 265,317(2),317(4) बीएनएस व 106,35 बीएनएसएस थाना अलापुर बदायूँ 
7.मु0अ0सं0 192/25 धारा 331(4)/305(a)/317(2) BNS थाना बिनावर बदायूँ
8.मु0अ0सं0 201/25 धारा 3/25(1-B)(a) A ACT. थाना बिनावर जिला बदायूँ  

*गिरफ्तार करने वाली टीम* 
1. थानाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close