उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला रोड पर एक रोडवेज बस एवं एक ट्रक के मध्य हुई दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु होने व 15 व्यक्तियों के घायल होने के सम्बन्ध में।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला रोड पर एक रोडवेज बस एवं एक ट्रक के मध्य हुई दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु होने व 15 व्यक्तियों के घायल होने के सम्बन्ध में।

Wednesday, October 29, 2025 | October 29, 2025 Last Updated 2025-10-29T14:46:56Z
    Share
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनाँक 29.10.2025
थाना उझानी, जनपद बदायूँ।

थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला रोड पर एक रोडवेज बस एवं एक ट्रक के मध्य हुई दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु होने व 15 व्यक्तियों के घायल होने के सम्बन्ध में।
            दिनांक 28/29.10.2025 की रात्रि में समय करीब 12.00 बजे थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला रोड पर एक ट्रक रजि0न0 RJ11GB2368 के पीछे से एक रोडवेज बस न0 UP78JT5528 द्वारा टक्कर मार दी गयी थी, 

इस दुर्घटना में रोडवेज बस में सवार 25 यात्रियों में से करीब 17 यात्री घायल हो गये थे। थाना पुलिस द्वारा सूचना पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी उझानी पर भर्ती कराया गया था 

जहाँ पर रोडवेज बस चालक हाकिम सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी पुरामहाराज थाना सैया जनपद आगरा उम्र 45 वर्ष तथा एक यात्री धर्मेन्द्र कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम गोधना थाना घिरोर जनपद मैनपुरी उम्र 46 वर्ष को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।

 उचित उपचार हेतु अन्य घायलों को मेडीकल कालेज बदायूँ में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनो को सूचित कर पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close