वरिष्ठ पत्रकार हामिद मामू के नेतृत्व में पत्रकारों ने हज़रत मज़ाक मियां र०अ० के मज़ार पर की चादरपोशी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वरिष्ठ पत्रकार हामिद मामू के नेतृत्व में पत्रकारों ने हज़रत मज़ाक मियां र०अ० के मज़ार पर की चादरपोशी

Sunday, October 5, 2025 | October 05, 2025 Last Updated 2025-10-05T12:20:22Z
    Share
वरिष्ठ पत्रकार हामिद मामू के नेतृत्व में पत्रकारों ने हज़रत मज़ाक मियां र०अ० के मज़ार पर की चादरपोशी 

बदायूँ। विश्व प्रसिद्ध दरगाह कुत्बे औलिया हज़रत मज़ाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर 135 वें तीन रोजा सालाना उर्स के दूसरे दिन पत्रकारों ने चादर पोशी कर मुल्क व कौम की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं मांगी। 
बता दें शहर के पथिक चौक-नवादा मार्ग पर स्थित हज़रत

 मज़ाक मियां रहमतुल्लाह अलैह साहब की दरगाह पर तीन रोज़ा सालाना उर्स चल रहा है जिसमें शनिवार को उर्स के दूसरे दिन वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत के नेतृत्व में अफ़ज़ल अज़ीज़ खान, मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स,

 इंतज़ार हुसैन, सोहिल हमज़ा, सैय्यद ताहिर अली आदि पत्रकारों ने हज़रत मज़ाक मियां रहमतुल्लाह अलैह के कुल शरीफ के मौके पर चादर पोशी कर मुल्क व कौम की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। वहीं कुल शरीफ की फातिहा में शरीक हुए।

इस मौके पर साहिबे सज्जादा हज़रत ख्वाजा सैय्यद मोहम्मद इख्तियार अली शाह अल मज़ाकी, हज़रत ख्वाजा सैयद आसार अली शाह अल मज़ाकी, हज़रत ख्वाजा सैयद इजहार अली शाह अल मज़ाकी, हज़रत ख्वाजा सैयद फ़जल अली शाह अल मज़ाकी ने सभी पत्रकारों को ख़ास दुआओं से नवाज़ा और फातिहा का तबर्रुक पेश किया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत मामू,
अफजल अजीज, शमसुद्दीन शम्स, इंतज़ार हुसैन , सैय्यद ताहिर अली, सोहिल हमजा, आदिल हुसैन ज़करिया, जुनैद खान, विनोद रावत, नेत्रपाल शैलानी आदि पत्रकार मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close