आर्य देव महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को नए कानून के बारे में विस्तृत जानकारी देकर किया जागरूक।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आर्य देव महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को नए कानून के बारे में विस्तृत जानकारी देकर किया जागरूक।

Thursday, October 30, 2025 | October 30, 2025 Last Updated 2025-10-30T13:52:20Z
    Share
आर्य देव महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को नए कानून के बारे में विस्तृत जानकारी देकर किया जागरूक।

तहसील संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट। 

भारत सरकार द्वारा बनाए गए नवीन तीन कानून, जो एक जुलाई 2024 से लागू हैं, वे हैं भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम। ये कानून भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे।
इन नए कानूनों के बारे में जानकारी देने के लिए क्षेत्राधिकारी महोदय फरीदपुर नेआज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को भारत सरकार द्वारा बनाए गए नवीन तीन कानून के संबंध में आर्य देव महाविद्यालय टिशुआ थाना फतेहगंज पूर्वी के छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया। 

इस कार्यक्रम में नए कानून के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, जिसमें आतंकवाद की परिभाषा, राजद्रोह की जगह देशद्रोह, मॉब लिंचिंग के लिए सजा, और तकनीकी प्रगति का उपयोग शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी संतोष कुमार , एवं विद्यालय के प्रबंधक महोदय विद्यालय का स्टाफ, एवं स्कूल की सभी छात्राएं मौजूद रहीं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close