बदायूँ। भाकियू चढूनी ने बदायूँ ज़िला कार्यकारिणी में किया फ़ेरबदल।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह गिल ने जनपद बदायूँ में संगठन में फ़ेरबदल करते हुए ज़िला प्रवक्ता के पद पर कार्य कर रहे कृष्ण अवतार शाक्य को जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
वहीं ज़िला मीडिया प्रभारी के पद पर कार्य कर रहे बीयीशु दास को जिला महासचिव का पदभार सौंपा है। दोनों पदाधिकारियों को ये ज़िम्मेदारी संगठन में सक्रियता को देखते हुए दी गयी है।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया कहा जनपद में अब संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
संगठन के प्रदेश सचिव आसिम उमर ने कहा कृष्ण अवतार शाक्य को ज़िला प्रभारी नियुक्त होने से जिलाध्यक्ष सतीश साहू का मार्गदर्शन होता रहेगा।