बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दोनों घायल।
सहसवान शाहजहांपुर जनपद के गांव सरईया निवासी धनपाल पुत्र नेक्सों उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी प्रवेश देवी उम्र लगभग 40 वर्ष बदायूं मेरठ राज्य मार्ग गन्नौर की ओर से शाहजहांपुर अपने गांव जा रहे थे सहसवान चोई की पुलिया
के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पीआरबी 1322 कांस्टेबल सोनू गाड़ी चालक राजेश कुमार ने तत्काल पहुंचकर
दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लेकर आए यहां पर डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा था।