प्रेस नोट थाना: कुवंरगांव, दिनाँक 07.11.2025
थाना कुवंरगाँव पुलिस द्वारा 25000/- रुपये इनामियाँ गौकश पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया।
> वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह जनपद बदायूं के निर्देशानुसार गौकशी अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कुवंरगाँव पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही से गौकशी के शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस मय गौकशी उपकरण के साथ किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कुवंरगाँव पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये
जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत मु0अ0स0 529/25 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा थाना कुवंरगाँव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 183/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 व 3/5/8 CS Act में वाँछित अभियुक्त सरताज पुत्र खुर्शीद उर्फ कय्यूम निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुवंरगाँव जनपद बदायूँ को थाना कुवंरगाँव पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.11.2025 को थाना कुवंरगाँव क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग की जा रही थी,
दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर ग्राम करौतिया, खासपुर तिराहे पर पहुँचे। जहाँ से आते हुए सदिग्ध व्यक्तियों हम पुलिस वालो द्वारा रोका तो व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से फायर किया पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिसमें अभियुक्त सरताज उपरोक्त के दाहिने पैर की पिंडली मे गोली लगी।
अभियुक्त सरताज उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लेते हुए इसकी तलाशी ली गई, इसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर,02 जिन्दा कातूस व 02 खोखा कारतूस , 160 रुपये तथा गौकशी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण आदि बरामद हुए। घायल अभियुक्त से नाम पता पूछा गया तो इसने अपना नाम अभियुक्त सरताज पुत्र खुर्शीद उर्फ कय्यूम निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुवंरगाँव जनपद बदायूँ बताया।
घायल अभियुक्त सरताज उपरोक्त को उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ भर्ती कराया गया है।जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं 184/25 धारा 109 बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व 3/25(1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट बनाम सरताज उपरोक्त पंजीकृत किया जा रहा है। उक्त नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्तग से की गयी पूछताछ के आधार पर जानकारी हुयी कि हम लोग आवारा गौवंशीय पशु का वध कर मांस बेचकर लाभ कमाते हैं। हम लोगों ने दिनांक 05/06.11.2025 को भी ग्राम खासपुर से एक बैल को खोला था जिसको हुसैनपुर के पास जंगल में काटा था
हम लोग आज भी इसी फिराक में निकले थे कि जंगल से गौवंशीय पशु को पकडकर काट देगें जिससे रुपये मिल जाएगे। आप लोगों ने हमें घेर लिया। कोई रास्ता ने देख हम लोगो ने तुम पुलिस वालों पर फायर कर दिया और जबावी फायरिंग में मैं घायल हो गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अभियुक्त सरताज पुत्र खुर्शीद उर्फ कय्यूम निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुवंरगाँव जनपद बदायूँ ।
गिरफ्तारी घटनास्थल, दिनांक -
ग्राम करौतिया, खासपुर तिराहे दिनांक 07.11.2025 ।
*विवरण बरामदगी-*
1- 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर,
2– 160/- रुपये।
3- गौकशी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण आदि।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 55/21 धारा 3/5ए/8 गौवध अधि0 थाना कुवंरगाँव जनपद बदायूं,
2. मु0अ0सं0 01/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कुवंरगाँव बदायूँ,
3. मु0अ0सं0 183/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 व 3/5/8 CS Act थाना कुवंरगाँव बदायूँ ।
4. मु0अ0सं0 184/25 धारा 109 बी0एन0एस0 (पुलिस मुठभेड) व 3/25(1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट थाना कुंवरगाँव
5. मु0अ0सं0 529/2025 धारा 55/21 धारा 3/5ए/8 गौवध अधि0 थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूं,
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- थानाध्यक्ष श्री राजेश कौशिक थाना कुंवरगाँव बदायूँ मय टीम।