राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी ने रामपुर में भरी हुंकार ,वार्ड नंबर 29 में जनता का अच्छा समर्थन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी ने रामपुर में भरी हुंकार ,वार्ड नंबर 29 में जनता का अच्छा समर्थन।

Friday, November 7, 2025 | November 07, 2025 Last Updated 2025-11-07T14:16:56Z
    Share
राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी ने रामपुर में भरी हुंकार ,वार्ड नंबर 29 में जनता का अच्छा समर्थन।

मिलक । रामपुर राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी नारायण दास ने वार्ड नंबर 29 में जनसंपर्क किया और जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा और नारायण दास ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगे। ग्राम पंचायत भौंनकपुर की जनता ने कहा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

 पूर्व प्रत्याशियों ने अपने वादों को पूरा नहीं किया। क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं हुआ। वहीं नारायण दास नें लोगों से वादा किया है की जनता की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे एवं क्षेत्र के विकास के लिए

 काम करेंगे और जनता की भावनाओं का सम्मान करेंगे और उनके साथ खड़े रहेंगे। नारायण दास के जनसंपर्क अभियान को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। लोग उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए एक अच्छा विकल्प मानते हैं। अब देखना यह है कि नारायण दास अपने वादों को पूरा कर पाते हैं या नहीं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close