नेशनल हाईवे पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार खाई में पलटी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नेशनल हाईवे पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार खाई में पलटी

Friday, November 7, 2025 | November 07, 2025 Last Updated 2025-11-07T15:10:18Z
    Share
नेशनल हाईवे पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार खाई में पलटी
फतेहगंज पूर्वी।
लखनऊ हाईवे पर आज शुक्रवार की शाम के समय एक कार निकसुआ गांव के पास अचानक से अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ जाकर गहरी खाई में जाकर पलट गई ।कार में बरेली के जिला अस्पताल के डॉक्टर आइनिल विलियम और उनके साथ एक महिला एतिक जीना शाहजहांपुर एक शादी समारोह में

 शामिल होने जा रहे थे तभी निकसुआ गांव के पास उनकी कार के आगे अचानक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराती हुई दूसरी तरफ जाकर खाई में पलट गई।

गनीमत रही कि कार में सवार दोनो लोगों के कोई गम्भीर चोट नहीं आयी है।सूचना पर पहुँची पुलिस ने कार को खाई से निकलवाया।उनकी कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एक कार up25bu2592 अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी। सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंचा। किसी के कोई गम्भीर चोट नहीं आई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close