पत्नी से झगड़े के बाद पति ने खाया जहरीला पदार्थ
अस्पताल में हुई मौत
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के ग्राम बरगंवा में सोनू उम्र 21 वर्ष ने गुरुवार की शाम को पत्नी से झगड़ा होने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था।जिसके बाद घरवालों ने सोनू को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ रात में उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि एक हफ्ते पहले सोनू की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था बुधवार को बच्चे के नामकरण की दावत भी धूमधाम से हुई थी
लेकिन गुरुवार को सोनू का पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था।बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।अस्पताल वालों के द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी सन्तोष कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। अभी तक कोई तहरीर नहीं आयी है तहरीर प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।