पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह अचानक पहुंचे हरेली गौशाला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह अचानक पहुंचे हरेली गौशाला

Friday, November 7, 2025 | November 07, 2025 Last Updated 2025-11-07T15:20:18Z
    Share
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह अचानक पहुंचे हरेली गौशाला

अव्यवस्था देखकर अधिकारियों की लगायी जमकर फटकार।

फतेहगंज पूर्वी ।शुक्रवार को अखबारों में हरेली अलीपुर गोशाला की दुर्दशा की खबरें प्रकाशित होने के बाद पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह हरेली अलीपुर गौशाला में पहुंचे।जहां उन्होंने देखा कि कई गोवंश पशु बीमार स्थिति में पड़े है।गौशाला में गंदगी को देखकर मंत्री धर्मपाल सिंह का पर चढ़ गया। किसी भी प्रकार का कोई टीन सेट नहीं है,

जिसमें गौवंशों को रखा जाए।गौशाला में घायल व बीमार गौवंशो को देखकर मंत्री धर्मपाल सिंह ने जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।सबंधित अधिकारियों पर लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की भी बात कही।मंत्री धर्मपाल सिंह ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह को भी फोन कर गौशाला में क्षमता से अधिक गायों के होने की बात बताई।

उनके द्वारा😭 कहा गया कि एक अस्थाई गौशाला का निर्माण कराकर अतिरिक्त गोवंशों को वहां भेजा जाए।एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन को भी गौशाला के प्रति लापरवाही

 बरतने पर फटकार लगाई।हरेली अलीपुर गाँव के प्रधान मोके पर नही पहुंचे।पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंहके द्वारा उनके खिलाफ भी कार्यवाही की बात कही गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close