राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के जिला महामंत्री बरेली प्रियांश गंगवार ने पत्रकारों से एक बातचीत में बताया की एक्सीडेंटल गोवंश के इलाज एवं गौशाला में तड़प तड़प कर मरने को मजबूर गोवंशों के इलाज के संबंध में
जब डिप्टी सीवीओ फरीदपुर से बात करना चाहा तो उन्होंने फोन काट दिया कई बार अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया
इतने बड़े जिम्मेदार पद पर रहने के बाद जो अधिकारी गोवंश के लिए इलाज नहीं दे पाते ऐसे अधिकारियों को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है
प्रियांश गंगवार ने बताया कि उक्त मामले में जिलाधिकारी बरेली से मिलकर शिकायत करेंगे।