SIR प्रक्रिया के दौरान साइबर ठगी से बचने के लिए फोन पर ना दे अपनी निजी जानकारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

SIR प्रक्रिया के दौरान साइबर ठगी से बचने के लिए फोन पर ना दे अपनी निजी जानकारी

Thursday, November 6, 2025 | November 06, 2025 Last Updated 2025-11-06T15:10:47Z
    Share
SIR प्रक्रिया के दौरान साइबर ठगी से बचने के लिए फोन पर ना दे अपनी निजी जानकारी
जिलाधिकारी व एसएसपी बरेली की अपील

जनपद बरेली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण sir की शुरुआत की जा चुकी है। बूथ लेवल ऑफिसर BLO के द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाये जाएंगे। ऐसे अवसर पर अधिकतर साइबर ठग आम पब्लिक को अपना शिकार बना लेते हैं। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अपील की है 

कि साइबर ठगी से बचने के लिए फोन पर किसी को भी अपना ओटीपी पासवर्ड या अपने बैंक खाता संबंधित विवरण की जानकारी बिल्कुल ना दे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर के द्वारा मैन्युअल फॉर्म भरवाया जाएगा। जब वह मतदाता के पास जाएंगे तो किसी किस्म की ऑनलाइन औपचारिकता नहीं कराएंगे 

और ना ही मतदाता को कॉल करेंगे। किसी भी तरह का कोई भी ओटीपी या पासवर्ड ब्लू के द्वारा नहीं मांगा जाएगा किसी भी मतदाता को अपने बैंक खाते के नंबर या उससे संबंधित कोई भी विवरण किसी बीएलओ को नहीं देना है। 

जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह ने बताया कि एस आई आर प्रक्रिया के दौरान साइबर ठगी से सावधान रहे। इस संबंध अगर उसके मोबाइल पर कोई भी कॉल आए तो तत्काल इसकी सूचना अपने नजदीकी थाने की पुलिस को तुरंत दे। 

मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने के लिए मतदाता को फॉर्म 6 घोषणा पत्र भरना अनिवार्य होगा। सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 भरना होगा, नाम में सुधार या स्थानांतरण के लिए फार्म 8 मतदाता को स्वयं भरना होगा। इसके अतिरिक्त मतदाता चाहे तो उक्त तीनों फॉर्म चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर स्वयं भी ऑनलाइन भर सकते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close