निबड़िया तिराहे से विलपुर गाँव तक बनेगी पक्की सडक
जिला पंचायत ने दी ग्रामीणों को एक सौगात।
आज हुआ गणेश पूजन
फतेहगंज पूर्वी ।विलपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के लिए गुरुवार का दिन विशेष रहा।निवडिया तिराहे से लेकर बिलपुर गांव तक गंदगी और दूषित पानी ने रह रहे ग्रामीणों को राहत भरी सड़क की सौगात मिल चुकी है।गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य पति देवदत्त शर्मा व उनके बेटे एडवोकेट नवीन शर्मा
उस मार्ग पर पहुंचे और बताया कि यह मार्ग जिला पंचायत द्वारा स्वीकृत हो चुका है।शुक्रवार से इसका काम शुरू हो जाएगा।जिला पंचायत सदस्य पति देवदत्त शर्मा ने ग्रामीणों के साथ नारियल फोड़कर सड़क निर्माण का श्री गणेश किया।
उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।जिला पंचायत हमेशा ग्रामीणों के साथ खड़ी है। इस सड़क का निर्माण होने से लेखपाल कॉलोनी, अतुल नगला और वीलपुर के वासियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
सड़क के श्री गणेश कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पति देवदत्त शर्मा,नवीन शर्मा,,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेश मिश्रा,आर.के. वर्मा,संजीव गुप्ता,महेश राठौर, प्रमोद राठौर,एडवोकेट श्रवण शर्मा,अवधेश शर्मा,डॉक्टर वीरपाल आदि मौजूद रहे।