भाजपा नेता के भाई ने सर्राफा व्यापारी पर चलाई गोली
चलाई गई गोली पड़ोसी के हाथ में लगी ,पड़ोसी हुआ घायल।
पांच लोगों पर हुई नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
जनपद बरेली के मोहल्ला बिहारीपुर में घर के सामने कूड़ा डालने के विवाद को लेकर आज 6/11/2025 को भारतीय जनता पार्टी के नेता नीरज रस्तोगी के भाई संजीव रस्तोगी ने तमंचा निकालकर सर्राफा व्यापारी रजत रस्तोगी पर गोली चला दी। जो की बीच बचाव करने आए पड़ोसी राजीव रस्तोगी के बाएं हाथ में लगी गोली हाथ के आर पार हो गई इससे पड़ोसी राजीव रस्तोगी बुरी तरीके से घायल हो गया।
*विस्तार*
बिहारीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ख्वाजा कुतुब इलाके में कई परिवार घनी आबादी में आसपास रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी के कालीबाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष नीरज रस्तोगी एवं उनके भाई संजीव उर्फ बाबी रस्तोगी का घर एकदम से मिला हुआ है उसके सामने ही सर्राफा व्यापारी रजत रस्तोगी का घर है रजत ने आरोप लगाया कि बॉबी एवं उसके परिवार के लोग अक्सर अपने घर का कूड़ा उनके दरवाजे के सामने डाल देते हैं
इस बात को लेकर मैं कई बार मना कर चुके लेकिन वह लोग नहीं माने। मंगलवार को जब बाबी रस्तोगी और उनके परिवार वालों ने उनके घर के सामने कूड़ा जला तो रजत रस्तोगी ने इसका विरोध किया इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी कहां सुनी हो गई। उसके बाद संजीव उर्फ बॉबी अपने घर के अंदर गया और तमंचा लेकर बाहर आ गया बाहर आते ही उसने सर्राफा व्यापारी रजत रस्तोगी के ऊपर फायर कर दिया
जो की रजत रस्तोगी के न लगकर बीच बचाव करने आए पड़ोसी राजीव रस्तोगी के बाएं हाथ में लगा जो की आर पार हो गया। जिस वह बुरी तरीके से घायल हो गए। और तड़प कर नीचे गिर गए। इसके बाद सभी पड़ोसी इकट्ठा होकर बाबी के घर की तरफ बड़े बाबी ने सभी लोगों को
अपने घर की तरफ आता देखकर वहां से तमंचा लेकर फरार हो गया। इसके बाद पड़ोसियों ने राजीव रस्तोगी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत मैं सुधार होने के बाद देर से उनकी छुट्टी कर दी गई उसके बाद पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने जांच में सीसी फुटेज खंगाले
घटना के बाद कोतवाल अमित पांडे मौके पर पहुंचे और घटना की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरा की फोटोज खंगाली। पुलिस को सीसी फुटेज में बुधवार को बॉबी रस्तोगी को तमंचे के साथ जाते देखा गया। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र का प्रथम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया घायल व उनके परिवार से बात की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर अपनी जांच पड़ताल की।
क्षेत्राधिकारी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बिहारीपुर इलाके में कूड़ा डालने के विवाद में गोली चली थी जिसे घायल हुए राजीव रस्तोगी का इलाज जिला अस्पताल में करके उन्हें उनके घर भेज दिया गया। तहरीर के मुताबिक आरोपी संजीव उर्फ बाबी रस्तोगी व अन्य चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।