श्री गुरु बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक नवनियुक्त जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को कृपाण देकर किया सम्मानित
रामपुर। आज दिनांक 6 नवंबर 2025 दिन गुरुवार को जनपद के मिलक नगर स्थित श्री गुरु बालिका इंटर कॉलेज मिलक के प्रबंधक देवेंद्र सिंह राजपाल ने जनपद में नव नियुक्त
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से मुलाकात कर सिरोपा और कृपाण देखकर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों के बीच शिक्षा और जन सरोकारों से जुड़े कुछ विषयों को लेकर संक्षिप्त एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रबंधक देवेंद्र सिंह राजपाल ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को अपने विद्यालय श्री गुरु बालिका इंटर कॉलेज मिलक में आने का निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर डॉ चंद्र प्रकाश शर्मा जी भी उपस्थित रहे