पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में 2 मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में 2 मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि

Saturday, December 27, 2025 | December 27, 2025 Last Updated 2025-12-27T12:26:24Z
    Share
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में 2 मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि
रामपुर। 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मिलक नगर स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए एवं उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी ने कहा 

कि स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, कर्ज माफी, सूचना का अधिकार, भारत निर्माण, पंचायती राज, आदिवासी कानून, महिला अधिकारिता तथा अनेक कानून बनाकर देश की जनता का कल्याण किया। 

उन्होंने कहा ऐसे कानून दुनिया के देशों में नहीं है, जिस देश का ग्रामीण भारत में बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने कहा जब देश का ग्रामीण क्षेत्र खुश होगा तभी देश खुशहाल होगा। कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर सभी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की। 


कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जिवेन्द्र सिंह गंगवार, पूर्व नगर अध्यक्ष हबीब खान, रियासत मियां, नजीब खान, इकबाल मंसूरी, राहुल शुक्ला, सुरेंद्र गंगवार एवं देवकीनंदन आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close