स्वास्थ विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को दिया जाएगा ज्ञापन सोमेश प्रताप सिंह
सोमेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय
बदायूँ मे एक महिला अस्पताल की गैलरी मे प्रसव करने को लेकर मजबूर महिला और बच्चा भी होने के बाद खत्म हो गया इस प्रकार की घटनाओं से बदायूँ जिला अस्पताल (महिला - पुरुष ), मेडिकल कॉलेज एवं अन्य सामुदायिक स्वास्थ केंन्द्रो सहित बहुत हीं ख़राब स्वास्थ विभाग की
इस लचर व्यवस्था के खिलाफ सोमेश प्रताप सिंह प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड अपने साथियों राजीव यादव राहुल यादव विनोद यादव के साथ माननीय उप मुख्यमंत्री/ स्वास्थ मंत्री उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक जी
को व्यवस्थाओ को ठीक करने हेतु एक 21 सूत्रीय ज्ञापन *28 दिसंबर 2025* को देंगे साथ ही साथ कुछ बन्द पड़े उपकेंद्र को खोलने के लिए भी ज्ञापन दिया जाएगा यह सामाजिक लोगो द्वारा जनहित की समस्या के लिए दिया जायेगा।