सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा" अभियान के अंतर्गत यातायात प्रभारी ने निराश्रित पशुओं की गले में पहनाई रिफ्लेक्टर
रामपुर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात प्रभारी नवनीत सिंघल ने निराश्रित पशुओं की जान बचाने को लेकर एक सराहनीय पहल की इस अभियान के अंतर्गत सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर पट्टियां लगाई जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को पशुओं की उपस्थिति दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके।
अक्सर रात्रि एवं कोहरे के समय सड़कों पर अचानक पशु आ जाने से गंभीर सड़क दुर्घटना हो जाती हैं जिनमें मानव जीवन के साथ-साथ पशुओं को भी नुकसान पहुंचता है। इसी के दृष्टिगत रखते हुए यातायात प्रभारी नवनीत सिंघल के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा प्रमुख चौराहों,
मार्गों एवं भीलवाड़ा वाले क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। अभियान में रिफ्लेक्टर पट्टियां लगाई जाने से पशु अंधेरे में भी चमकते हुए दिखाई देते हैं जिससे वाहन चालक समय रहते सर्तक होकर दुर्घटना से बच सकते हैं। इस अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा आमजन को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा वाहन चालकों से अपील की गई
कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें रात्रि में सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं एवं सड़क पर पशुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सर्तक रहे। रामपुर पुलिस की एक पल सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनजीवन की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है