रामपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामपुर। जैसा कि आपको बताते चलें की 27 अक्टूबर 2025 सिविल लाइंस थाना पुलिस और साइबरसेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मोहल्ला मैगजीन फरवरी के पास मामू के मकान में चल रहे साइबर अपराध करने वाले गैंग की 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया था जिन पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मु0अ0सं- 422/25, धारा-318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5), BNS व 66 (सी), 66 (डी), आई. टी.एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त मुकदमा की विवेचना के क्रम में चरित्र कार्रवाई करते हुए पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों के मोबाइल नंबर आई एम आई डीआर की विश्लेषण के आधार पर दिनांक 30 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को पुलिस ने 6 अभियुक्तों 1- नूर आलम पुत्र तौकीर निवासी मोहल्ला जोन-2 कुर्सी पार भिलाई थाना कुर्सी पार जिला अमृतसर पंजाब,2- उसैद खान पुत्र अशरफ खान
निवासी बिलाल मस्जिद के पास नूरानी कॉलोनी थाना सिटी कोतवाली जिला छतरपुर भोपाल मध्य प्रदेश,3- दिलशाद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी ग्राम गढ़ी मल्हार थाना नया थाना जिला छतरपुर मध्य प्रदेश, 4- उत्तम पटेल पुत्र गणेश पटेल निवासी ग्राम मनगटा जोरतराई थाना सोमनी जिला राजनंदगांव छत्तीसगढ़, 5- रितिक कुमार गुप्ता पुत्र पवन
कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला कुर्सीपार जोन-1 सेक्टर सेकंड सोनिया गांधी नगर भिलाई दुर्ग थाना कुर्सीपार जिला दुर्ग छत्तीसगढ़, 6- विवेक यादव पुत्र विजय यादव निवासी मोहल्ला अशोकनगर गुढयारी थाना गुढयारी जिला रायपुर छत्तीसगढ़ को सिक्का कामना ग्रीन एनक्लेव 18th फ्लोर फ्लैट न0
1805 चीयर्स टावर सेक्टर 140b कमिश्नरेट गौतम बुध नगर से मैं उपकरणों व अभिलेखों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से चार अदद लैपटॉप, 17 मोबाइल, एक वाई-फाई राऊटर, 271 एटीएम, 222 बैंक पासबुक तथा 47 चेक बुक बरामद की है।