दिल्ली हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गाय की मौत,रात भर सड़क पर पड़ी रही।
मुजरिया=अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई जोकि रात पर सड़क पर पड़ी रही ।अगले दिन ज्यादा सरगर्मी बढ़ने पर पुलिस ने जे सी बी द्वारा गड्ढे में गाय को दव्वाया।
मुजरिया थाना क्षेत्र के दिल्ली मार्ग पर आर के पब्लिक स्कूल मुजरिया के पास शर्मा ढाबा के नजदीक एक गाय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई जो रात पर जख्मी हालात में तड़पते तड़पते मर गई।रात से लेकर अगले दिन सुबह 12 बजे तक रह चलते कई लोगों ने देखा होगा लेकिन किसी का दिल गौमाता के नाम पर नहीं पसीजा यहां तक कि पशु चिकित्सा, प्रशासन और ग्राम प्रधान तक की ओर से कोई सुध नहीं ली गई।
दिन में जब सोशल मीडिया पर बात फैलनी शुरू हुई तो पुलिस को जानकारी हुई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जे सी बी की मदद से गाय को गड्ढा खुदवाकर दबा दिया।