जिलाधिकारी ने अजीतपुर चेक पॉइंट का किया आकस्मिक निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलाधिकारी ने अजीतपुर चेक पॉइंट का किया आकस्मिक निरीक्षण

Monday, December 22, 2025 | December 22, 2025 Last Updated 2025-12-22T13:52:43Z
    Share
जिलाधिकारी ने अजीतपुर चेक पॉइंट का किया आकस्मिक निरीक्षण

रामपुर। जैसा कि आपको बता दें बीते रविवार की रात लगभग 1 बजे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने अजीतपुर स्थित चेक पॉइंट पर एवं जीरो पॉइंट पर आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि रामपुर जनपद में लगभग 10 चेक प्वाइंटों में से अजीतपुर चेक प्वाइंट पर जांच की गई। 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान रात्रि में रोड पर चलने वाले उप खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के प्रपत्र पूर्णता सही पाए गए एवं जांच के दौरान एक खाली वाहन पाया गया जिसकी नंबर प्लेट मुड़ी हुई अवस्था में पाई गई जिसका प्लेट पर नंबर नहीं दिखाई दे रहा था जिसको उन्होंने पुलिस के सुर्पुद कर दिया। 

इसके अलावा जिलाधिकारी ने चेक पॉइंट पर तैनात अधिकारियों की उपस्थिति की भी जांच की जिसमें सभी अधिकारी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए

 कि यदि कोई वाहन अवैध रूप से या बिना बैध प्रपत्रों के उपखनिज का परिवहन करता पाया जाए तो उसके विरुद्ध नियम अनुसार तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close