लड़की बाजार से हुई लापता, मां ने मुकदमा दर्ज कराया ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लड़की बाजार से हुई लापता, मां ने मुकदमा दर्ज कराया ।

Wednesday, December 10, 2025 | December 10, 2025 Last Updated 2025-12-10T15:49:31Z
    Share
लड़की बाजार से हुई लापता, मां ने मुकदमा दर्ज कराया ।

24 लाइव संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।

फतेहगंज पूर्वी।

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक के खिलाफ उसकी लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
लड़की की माँ ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को नगर में सब्जी मंडी की बाजार वह अपनी लड़की को लेकर गयी थी तभी उनकी लडक़ी अचानक वहाँ से लापता हो गई इधर उधर नगर में रिश्तेदारी में लड़की की तलाश करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तब थाने जाकर तहरीर दी

 है उन्होंने बताया कि उनकी लड़की से मोबाइल पर एक व्यक्ति बात करता था उसी पर लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।


थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close