जनपद बरेली शनिवार को प्रथम दिन निरीक्षण का प्रारंभ विद्या की देवी अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष निरीक्षक बंधुओ ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना की l
जिसमें नीरज दीक्षित प्रधानाचार्य (पूरनपुर), संजीव कुमार माथुर कार्यालय प्रमुख रेलवे मार्ग (उझानी ),अनुज कुमार मीरा चौक ( बदायूं )आदि उपस्थित रहे l
नीरज दीक्षित के द्वारा सभी भैया बहनों को बोध कथा के माध्यम से बच्चों को परिश्रमी होना, लालच ना करना, एवं माता-पिता के चरण स्पर्श कर ,उनके प्रति कृतघ्न रहना सिखाया l प्रांत के सभी निरीक्षक बंधुओं ने शैक्षणिक गतिविधियों जैसे:- पठन-पाठन एवं आय- व्यय तथा समस्त भौतिक संसाधनों का गहन अध्ययन किया l जिसमें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली l निरीक्षक बंधुओ ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण स्तर का मूल्यांकन किया ल
आज सुबह शनिवार को वंदना के बाद निरीक्षक बंधुओ ने शिशु वाल सभा देखी, जिसमें सुंदर-सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए, अंत में नीरज जी ने शिशु भारती के पदाधिकारियों के साथ बैठक की l उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया, और आचार्य वंधुओं के साथ बैठक कर बच्चों के विकास पर प्रकाश डाला l
आज विद्यालय के व्यवस्थापक जी के साथ विद्यालय के विकास पर चर्चा हुई। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण ने सभी निरीक्षक बंधुओं का आभार व्यक्त किया, एवं उनका धन्यवाद किया l