प्रथम दिन छात्र-छात्राओं के पठन -पाठन, शैक्षिक क्रियाकलापों एवं कार्यालय का गहन निरीक्षण किया गया---
पूर्व छात्र परिषद एवं आचार्य परिषद की बैठक कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा---
द्वितीय दिवस में शिशु भारती एवं पदाधिकारी के साथ की बैठक
बरेली नकटिया आदर्श नगर स्थित आनंद निकेतन सरस्वती विद्या मंदिर का प्रांतीय योजना अनुसार दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण संपन्न हुआ। निरीक्षण दल के सदस्यों ने प्रथम दिन छात्र-छात्राओं के पठन -पाठन एवं शैक्षिक क्रिया कलापों तथा कार्यालय का गहन निरीक्षण किया।
अवकाश के पश्चात आचार्य परिवार एवं पूर्व छात्र परिषद के व्यवसायी छात्रों के साथ बैठक कर विद्या भारती योजना का उद्देश्य बताया। निरीक्षण का प्रारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के समक्ष निरीक्षक मंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर वंदना की, राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर उझानी के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार जी ने बोधकथा के माध्यम से जीवों पर दया करने एवं परिश्रम ही सफलता की कुंजी है,समझाया।
निरीक्षण मण्डल के सदस्यों में राजेश कुमार शर्मा नैनीताल मार्ग बरेली, रामनाथ जी रामपुर बाग बरेली रहे। निरीक्षण के दौरान बरेली संभाग के जिला समन्वयक श्री सुनील कुमार सिंह का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदास प्रजापति ने आगंतुक निरीक्षण मंडल के सदस्यों का परिचय कराया। द्वितीय दिवस में वंदना सत्र में शिशु सभा का आयोजन किया गया जिसमें भैया बहनों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए, उसके बाद शिशु भारती के पदाधिकारी भैया बहनों की एक बैठक आहूत की गई
जिसमें विद्यालय क्रियाकलाप एवं शिशु गतिविधियों की वार्ता की गई। अंत में विद्यालय व्यवस्थापक मुनीष गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल ने विद्यालय के प्रगति के सुझाव रखें पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने विद्यालय सहयोग की बात कही।इस मौके पर सुशील कुमार मिश्रा, प्रवीण, कृष्ण बिहारी,दुर्वेश, श्रीमती सरिता,श्रीमती पूजा, श्रीमती सविता,श्रीमती प्रिया राठौर, हिमांशु कुमारी सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।