मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में लगी गोली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में लगी गोली

Saturday, December 13, 2025 | December 13, 2025 Last Updated 2025-12-14T05:07:53Z
    Share
मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में लगी गोली 

 संवाददाता प्रदीप यादव जरीफनगर सहसवान

बदायूँ । उझानी क्षेत्र में रात्रि गश्त व संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायर करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री ह्रदेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि चेकिंग के दौरान संदिग्ध अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close