सात यात्री हुए घायल
फतेहगंज पूर्वी / यात्रियों को लेकर आ रही बरेली डिपो की रोडवेज बस हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस से निकालकर यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया। दो यात्रियों को गंभीर रूप से घायल होने की वजह से बरेली रेफर किया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
आज मंगलवार को बरेली डिपो की रोडवेज बस शाहजहांपुर से यात्रियों को लेकर बरेली जा रही थी। बस फरीदपुर से पहले द्वारिकेश चीनी मिल के ओवर ब्रिज से आगे निकली। इसी दौरान ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे नीचे खाई में चली गई ।इसके बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम अपनी फोर्स के साथ, पुलिस ने घायल सात यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों में शाहजहांपुर के कटरा निवासी संतोष कुमार बर्मा की पत्नी मुन्नी देवी,शाहजहांपुर के अजीजगंज के मनफूल कॉलोनी के जगत सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा, सेयरामऊ दक्षिणी के सुधीर, हिमाचल प्रदेश के पटना साहेब के ताराचंद मेहता, उनका बेटा अभिषेक मेहता, शाहजहांपुर के तिलहर के कृष्ण बहादुर,सिरौली के सुनील कुमार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल ताराचंद मेहता और मुन्नी देवी को बरेली के अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के वक्त बस में लगभग 10 यात्री सवार थे। एआरएम आरके वाजपेई ने बताया की हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जो बस हादसे का शिकार हुई उसे अभी कुछ दिन पहले ही खरीदा गया था। प्रथम दृश्टया ड्राइवर को नींद की झपकी आने की बजह से हादसा होना माना जा रहा है।
पुलिस के द्वारा क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकल गया और अपने कब्जे में ले लिया गया।