खेल मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का माध्यम: जिलाध्यक्ष

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खेल मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का माध्यम: जिलाध्यक्ष

Tuesday, December 2, 2025 | December 02, 2025 Last Updated 2025-12-02T12:10:26Z
    Share
खेल मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का माध्यम: जिलाध्यक्ष
बदायूँ: 02 दिसम्बर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं द्वारा विधानसभा सहसवान में दो दिवसीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन वालीबॉल एवं बैडमिंटन तथा भारत्तोलन प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में किया गया। विजय प्रतिभागियों को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता द्वारा मैडल ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्पर्धा में वालीबॉल में बालक वर्ग में जूनियर वर्ग में विजेता मदारपुर की टीम तथा सब जूनियर में उघैती की टीम एवं सीनियर वर्ग में रसूलपुर कला की टीम विजेता रही। भारत्तोलन में बालिका वर्ग में अर्चिता सिंह (64 कि0ग्रा0), कूम कूम (53 कि0ग्रा0), शेंकी (49 कि0ग्रा0) विजयी रहे। बैडमिंटन में सीनियर वर्ग में अमृतांश कौशिक प्रथम तथा आर्यांश द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है और हम तंदुरुस्त रहते हैं। इसके साथ ही, खेल हमें विज्ञान, मनोविज्ञान, संघटना, अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करता है।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री विशाल पाल एवं श्री अनुज कुमार सागर ने किया। इस अवसर पर तहसील सहसवान के उपजिलाधिकारी साईं आश्रित शाखमुरी जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम, प्रधानाचार्य राम सहाय बिंद, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close