बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर फूटा गुस्सा, गौ रक्षा दल ने वहाँ के प्रधानमंत्री का फूकां पुतला
रामपुर/मिलक:: बांग्लादेश में जारी हिंसा और दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या के विरोध में गौ रक्षा दल रठौंडा ने रठौंडा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मिलक आनंद कुमार कनौजिया को सौंपकर अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की।
संगठन ने ज्ञापन में मुख्य रूप से दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने, हिंदू बस्तियों व मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अक्षय पंडित ने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश पर कूटनीतिक दबाव बनाए ताकि भविष्य में किसी और 'दीपू चंद्र दास' को जान न गंवानी पड़े।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अक्षय पंडित, जिला संयोजक शैलेश पंडित, जिला उपाध्यक्ष विभाष भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष सोनू पंडित,जिला मीडिया प्रभारी अनुभव श्रीवास्तव,
भगीरथ कुर्मी ,रवि शर्मा, सुशांत भारद्वाज, अभिषेक पंडित, अशोक कश्यप, नितिन कुमार,गौतम कुर्मी, रंजीत कुर्मी, नरेश सवारियां, परमेश मौर्य, अंशु मौर्य,सावन पंडित,
आशीष कुर्मी, कपिल ,कुर्मी, धीरज गंगवार, लव पंडित, राजेश कुर्मी , सूरज कुर्मी ,विकाश पाठक, वालविंदर गंगवार, विजय आदि मौजूद रहे और संगठन के सभी सदस्यों ने गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का प्रण लिया।