जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ मासिक गोष्ठी का आयोजन
रामपुर। आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर, रामपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का उद्देश्य जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना ।
गोष्ठी में जिलाधिकारी,रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराना, हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा एवं नशे में वाहन न चलाने,ओवरलोड़ आदि के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए,
साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान प्रभारी यातायात पुलिस जनपद रामपुर भी मौजूद रहे ।