प्रेस नोट दिनाँक 02.12.2025
अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा पुलिस कार्यालय में अतिक्रमण हटाने/यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु मीटिंग की गई ।
आज दिनाँक 02.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा पुलिस कार्यालय में अतिक्रमण हटाने व यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधि0/कर्म0गण ने भाग लिया गया ।
गोष्ठी में अतिक्रमण हटाने व यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न विभागों के लोगों से उनके सुझाव प्राप्त किए गए तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान संबंधित को त्रुटियों को चिन्हित करने व कमियों को दूर करने,प्रचार प्रसार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ।
शहर में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया जाएगा व प्रचार-प्रसार किया जायेगा । इस दौरान 01 सप्ताह के उपरान्त आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी । गोष्ठी में महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर यातायात सुधार के लिए एक कार्य योजना तैयार करें और उसे समयबद्द तरीके से लागू करें ।
यातायात व्यवस्था सीधे जनहित से जुड़ी है, इसलिए सड़क सुधार, अवैध अतिक्रमण हटाने, पार्किंग स्थलों के नियोजन, संकेतक बोर्डों की व्यवस्था की जाए । शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए सभी विभागों का संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक है ।
गोष्ठी में सिटी मजिस्ट्रेट श्री सुरेश पाल,क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कर्मवीर सिंह,एआरटीओ,ईओ नगरपालिका ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री संजय कुमार सिंह,टीएसआई श्री आर एल राजपूत व अन्य अधि0गण/कर्म0गण उपस्थित रहे ।