महिलाओं के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
आज दिनांक 2 दिसंबर 2025 को कस्बा फतेहगंज पूर्वी में स्टेशन रोड शिव मंदिर के पास श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा स्टेशन रोड पर स्थित लीला टेंट हाउस के पास शिव मंदिर से प्रारंभ होकर बहगुल नदी पर पहुंची जहां मुख्य यजमान एवं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर शिवानंद सरस्वती के द्वारा पूजन करने के बाद सभी महिलाओं के द्वारा कलश में जल भरकर यात्रा प्रारंभ की गई जोकि नेशनल हाईवे से होते हुए हनुमान मूर्ति पर पहुंची जहां पूजन करने के उपरांत कथा स्थल लीला टैंट के पासस्टेशन रोड शिव मंदिर समाप्त हुई। कलश यात्रा समापन के बाद यात्रा में उपस्थित सभी लोगों को सूक्ष्म जलपान कराया गया। इसके बाद श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर शिवानंद सरस्वती के द्वारा कथा स्थल पर पूजन कराया गया। उसके बाद कथा का शुभारंभ हुआ।
कलश यात्रा में पधारे मुख्य रूप से जनता पार्टी नेता जवाहरलाल, जिला पंचायत सदस्य नवीन शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, ग्राम प्रधान विनोद प्रकाश मिश्रा आयोजकों के द्वारा स्वागत किया गया।
कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा 51 कलशों में जल भरकर लाया गया। कलश यात्रा में शिवनंदन शर्मा, बृजनंदन शर्मा ,बबलू शर्मा ,वीरेश प्रकाश, राजीव गुप्ता ,मयंक द्विवेदी, प्रमोद राठौर, दिनेश मिश्रा, अतुल मिश्रा , रामाधार गुप्ता, अजय गुप्ता, हिमांशु मिश्रा आर्यन मिश्रा एवं क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।
सुरक्षा की दृष्टि से थाना फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी संतोष कुमार अपनी फोर्स के साथ कलश यात्रा में उपस्थित रहे।
श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य आयोजक पंडित शिव ओम मिश्रा एवं मनदीप मिश्रा ने बताया कि कथा दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5:00 बजे तक होगी जोकि लगातार 7 दिनों तक सुनाई जाएगी।