केशव माधव ने अर्धांगिनी प्रियांशी देवी के साथ वैदिक रीति से मनाया बच्चे का जन्म दिवस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

केशव माधव ने अर्धांगिनी प्रियांशी देवी के साथ वैदिक रीति से मनाया बच्चे का जन्म दिवस

Thursday, December 25, 2025 | December 25, 2025 Last Updated 2025-12-26T06:07:30Z
    Share
केशव माधव ने अर्धांगिनी प्रियांशी देवी के साथ वैदिक रीति से मनाया बच्चे का जन्म दिवस 
 कानूनी सलाहकार संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बदायूं


बरेली क्षेत्र के गुलरिया हजारीलाल निवासी केशव माधव शास्त्री प्रसिद्ध कथा वाचक ने अपने बच्चे प्रत्यक्ष पांडे का जन्म दिवस वैदिक रीति से मंत्रो का उच्चारण करते हुए सात दिवस तक प्रतिदिन हवन एवं राम कथा का आयोजन करते हुए बनाया और ईश्वर से कामना की प्रत्यक्ष पांडे के लिए भगवान सूर्य जैसा तेज चंद्रमा जैसी शीतलता और शहद जैसी मीठी वाणी प्रदान करें वहीं सुशीला देवी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान श्री राम के चरित्र जैसे गुण ही मेरे पौत्र प्रत्यक्ष पांडे के अंदर विकसित हो जिससे मानव जीवन का कल्याण हो वहीकेशव माधव शास्त्री का कहना है की वैदिक रीति से जन्म दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में मानवता एवं भारतीय संस्कृति को अपने जीवन में उतरना है

 आज के युग में हमारे साथी एवं माताएं बहने नौजवान बुजुर्ग सभी अपने अपने बच्चों का जन्म दिवस फिल्मी गानों एवं फिल्मी स्टार में मनाते हैं जिससे बच्चों में संस्कार नहीं आते और वही फिल्म वाली गुंडागर्दी सीखते हैं हमें अपने बच्चों के लिए जन्म दिवस के उपलक्ष में यदि ज्यादा ना हो सके 

तो गायत्री मंत्रों के साथ ही दूध वाली केक को कटवाना चाहिए जन्म दिवस के अवसर पर मोमबत्तियां को बुझाना नहीं चाहिए बल्कि देसी घी के कम से कम पांच दिए जलाना चाहिए आजकल सभी लोग दिखावा करते हैं यदि धार्मिक अनुष्ठानों के साथ बच्चों का जन्म दिवस मनाया जाए तो निश्चित ही बच्चों में अच्छे संस्कार आएंगे और वह अपने माता-पिता की सेवा करेंगे

 और जीवन में उनका कल्याण भी होगा वैदिक रीति से जन्म दिवस मनाने की चारों ओर चर्चा हो रही है इस पावन मौके पर धर्मपाल शंखधार सेवादार हनुमान मंदिर गुलरिया हजारीलाल अवधेश पांडे सुनीता देवी हरिदत्त पाठक मुन्नी देवी सूरज पाठक राम मूर्ति शंखधार साथ साथ समस्त ग्रामवासी क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close