नीलम हॉस्पिटल संचालन पर उठे सवाल, विभाग की कार्रवाई पर संशय।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नीलम हॉस्पिटल संचालन पर उठे सवाल, विभाग की कार्रवाई पर संशय।

Saturday, December 13, 2025 | December 13, 2025 Last Updated 2025-12-13T12:08:18Z
    Share
नीलम हॉस्पिटल संचालन पर उठे सवाल, विभाग की कार्रवाई पर संशय।
सहसवान (बदायूं):
नगर के चौकी नंबर-4 स्थित नीलम हॉस्पिटल को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि अस्पताल लंबे समय से बिना किसी रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस या सूचना-पट्ट के संचालित किया जा रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व ग्राम गडोलिया पट्टी तासौल की एक प्रसूता की उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया था। घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने के बाद एसीएमओ सहित टीम ने मौके का निरीक्षण भी किया लेकिन निरीक्षण के बाद कोई कार्यवाही न होने से क्षेत्र में आक्रोश है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों के डिलीवरी और उपचार कराए जा रहे हैं, जिससे मरीजों की जिंदगी को खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद भी अस्पताल सील नही किया गया और न ही उपचार से संबंधित रिकॉर्ड जब्त किए गए और न ही अस्पताल संचालक के खिलाफ कोई मामला दर्ज हुआ।

सूत्रों का कहना है कि कुछ अधिकारियों की कथित सांठगांठ और ‘महीनेदारी’ के चलते कई अवैध अस्पतालों को कार्रवाई से बचाव मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी और निष्क्रियता ने पूरे प्रकरण को और संदिग्ध बना दिया है।

स्थानीय नागरिकों ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि प्रसूताओं और मरीजों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़ बंद हो सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close