सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गीता जयंती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गीता जयंती

Monday, December 1, 2025 | December 01, 2025 Last Updated 2025-12-01T15:07:27Z
    Share
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गीता जयंतीरामपुर ‌। आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को जनपद के मिलक नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में वंदना सत्र में गीता जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी श्रीमान नरेंद्र कुमार, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य ढाकन लाल, संयोजक भीमसेन गंगवार, 

दिनाधिकारी मोहर सिंह जी ने संयुक्त रूप से मां शारदे एवं भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा गार्गी आर्य ने गीता के श्लोक का वाचन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान आचार्य ढाकन लाल जी ने

 गीता जयंती के विषय में बताते हुए कहा कि गीता जयंती हर वर्ष मार्गशीर्ष माश के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण जी ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यह महाभारत के भीष्म पर्व से ली गई है।

 गीता में 700 श्लोक 18 अध्याय हैं। यह हिंदू धर्म का प्रभावशाली ग्रंथ है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी श्रीमान नरेंद्र कुमार गंगवार जी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे गीता के श्लोकों का अध्ययन प्रतिदिन करें और उनसे प्रेरणा लें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close