ड्राफ्ट मतदाता सूची एसआईआर-2026 में नाम जांचने की प्रक्रिया हुई आसान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ड्राफ्ट मतदाता सूची एसआईआर-2026 में नाम जांचने की प्रक्रिया हुई आसान

Wednesday, January 7, 2026 | January 07, 2026 Last Updated 2026-01-07T13:23:29Z
    Share
ड्राफ्ट मतदाता सूची एसआईआर-2026 में नाम जांचने की प्रक्रिया हुई आसान
बदायूँ : 07 जनवरी। डॉ0 वैभव शर्मा अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति यह जांचना चाहता है कि उसका व उसके परिवार के नाम 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित उत्तर प्रदेश की एसआईआर-2026 की प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) में है या नहीं, तो इसकी प्रक्रिया बहुत सरल है।


  इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (सीईओ यूपी) के वेब पोर्टल पर जाए https://ceouttarpradesh.nic.in पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर Special Intensive Revision 2026“ शीर्षक से एक पॉप-अप विंडो खुलेगी। इस विंडो में Search your name by EPIC number in draft electoral roll SIR 2026 नाम वाले टैब पर क्लिक करें। 

इसके बाद खुलने वाली स्क्रीन में EPIC number वाले बॉक्स में अपना EPIC (मतदाता पहचान पत्र) नंबर दर्ज करें, दिया गया Captcha भरें और SEARCH बटन पर क्लिक करें।
उन्होंने बताया कि यदि आपका नाम प्रारूप मतदाता सूची में मौजूद होगा, तो खोज परिणाम में राज्य, 

जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, मतदान केंद्र का नाम तथा मतदाता सूची में आपका क्रमांक (Serial Number) प्रदर्शित होगा। यदि आपका नाम उत्तर प्रदेश की किसी भी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची में नहीं होगा, तो परिणाम में No result Found प्रदर्शित होगा।
-----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close