तोफी नगला के तिलक सिंह सामाजिक कार्यकर्ता की पहल ने दिलाया 30 गांवो को रास्ता ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तोफी नगला के तिलक सिंह सामाजिक कार्यकर्ता की पहल ने दिलाया 30 गांवो को रास्ता ।

Monday, January 5, 2026 | January 05, 2026 Last Updated 2026-01-05T09:07:43Z
    Share
तोफी नगला के तिलक सिंह सामाजिक कार्यकर्ता की पहल ने दिलाया 30 गांवो को रास्ता ।

सहसवान यह शब्द तिलक सिंह के हैं मेरे जुनून का नतीजा जरूर निकलेगा शायद यही सोचकर चार साल पहले तोफी नगला के तिलक सिंह ने 30 गांव को रास्ता दिलाने के लिए संघर्ष शुरू किया था संघर्ष के बल पर मार्च 2025 में जुनून पुल मंजूर होकर पूरा हो गया वर्तमान में सेतु निगम द्वारा पुल बनाकर तैयार किया जा रहा है सहसवान क्षेत्र के गांव बड़ेरिया के लोग आजादी के बाद से महाबा नदी पर पुल की मांग करते आ रहे थे लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई क्षेत्र की गंभीर समस्या को देखते हुए
 चार साल पहले तोफी नगला के रहने वाले तिलक सिंह ने एक और पुल मंजूर कराने की ठान ली थी पुल निर्माण के लिए लगातार संघर्ष जारी कर दिया तिलक सिंह ने पुल मंजूरी के लिए जिले के विधायक, एवं जिलाधिकारी ,

 मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री,प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण के उच्च अधिकारियों के लिए लगातार पत्राचार करते रहे लगातार शासन को प्रार्थना पत्र प्रेषित करते रहे कई बार खुद भी लखनऊ पुल की मांग को लेकर लखनऊ पहुंचे तिलक के प्रयास से शासन ने मार्च 2025 बड़ेरिया घाट के निकट महावा नदी पर पुल मंजूर कर दिया इस पुल बनने के बाद 30 गांव के

 लोगों को लाभ मिलेगा वर्तमान में पिलर खड़े करने का कार्य जारी है सेतु निगम के अधिकारियों को कहना है अगली बर्ष तक पुल बनकर तैयार कर जनता के हवाले कर देंगे।

इन गांवों को लाभ मिलेगा बड़ेरिया, नसीरपुर गौंसू, भीकमपुर, कुर्वानपुर शुजातगंज बेला, अब्बूनगर, खिरकवारी जरीफपुर गढ़िया,
 जखुपुर सिरकी दम्मू, बक्सर ,नरसैना पालपुर समेत 30 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा । वर्तमान में गांव के लोग ट्यूब के सारे नदी पार करनी होती थी कई बार हादसे भी हो चुके हैं ।

 21 करोड़ 84 लाख 93 हजार में बनकर तैयार हो रहा है पुल महाबा नदी पर बड़ेरिया घाट के निकट पुल पर 21 करोड़ 8493 में बनकर तैयार होगा पुल निर्माण सेतु निगम द्वारा जारी है
 पुल की लंबाई 120.68 मीटर है पहुंच मार्ग की लंबाई 400 मी अतिरिक्त पहुंच मार्ग की लंबाई 2500 मीटर रहेगी ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close