सहसवान प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग
बरेली मंडल बरेली के तत्वाधान में जनपद बदायूं के विकासखंड दहगवां एवं सहसवान के सभागार में डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम दिनांक 5 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक चला इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों विकास खण्डो के समस्त सम्मानित ग्राम प्रधान गणों को आमंत्रित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ दोनों ए डी ओ पंचायत ने दीप प्रज्वलित करके
किया मास्टर ट्रेनर विकास पटेल ने समस्त सम्मानित ग्राम प्रधान गणों को डिजिटल लिटरेसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया की आधुनिक कंप्यूटर युग में हमें अपने काम डिजिटल तरीके से करने होंगे तब हम अपनी पंचायत को विकास के पथ पर ले जा सकेंगे और अपनी पंचायत के सभी कार्यों को सरकार के निर्देशानुसार
डिजिटलाइज्ड तरीके से कर सकेंगे इसके अंतर्गत मास्टर ट्रेनर अमरीश पटेल ने कंप्यूटर एवं स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कंप्यूटर एवं स्मार्टफोन से अपने सभी कार्यों को डिजिटलाइज तरीके से कैसे करें इस पर विस्तार से जानकारी दी मास्टर ट्रेनर उमा रानी एवं अदिति रस्तोगी ने ई
ग्राम स्वराज निर्णय ऐप्प,सभासार ऐप्प,संपदा पोर्टल,एवं पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स पोर्टल पर काम करने के तरीके सिखाए उन्होंने कहा कि जितने बढ़िया तरीके से हम इन सभी पोर्टल पर अपना काम डिजिटल तरीके से कर पाएंगे इसी हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ताकि सभी प्रधान गण अपनी पंचायत के विकास कार्यों को डिजिटल लाइट तरीके से प्रेजेंट कर सकें